*लड़की ने दिखाई गज़ब की बहादुरी,500 मीटर तक सड़क पर लुटेरों की बाइक पकड़ घसीटती रही*
अमूल्यरत्न न्यूज़ मंडल संवाददाता गोरखपुर की रिपोर्ट *
*गोरखपुर*/उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक लड़की ने गजब बहादुरी दिखाई। लड़की ने अपनी जान की परवाह किए बगैर लुटेरों से लड़ती रही। मामला जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित गुलाली वाटिका का है। यहां शनिवार को बाइक सवारों बदमाशों द्वारा बाज़ार जा रहीं लडक़ी से मोबाइल लूटा और फिर फ़रार हो गए। लड़की ने बाइक पर पीछे बैठे लुटरे की कॉलर पकड़ कर लगभग पांच सौ मीटर सड़क पर भागी औऱ सड़क पर घीसटती रही औऱ ज़ख्मी हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुलाली वाटिका निवासी प्रिया सिंह पुत्री अभय सिंह शनिवार शाम बाजार जा रही थी, तभी पीछे से आये पल्सर सवार बदमाशों ने लड़की से मोबाइल छीन लिया,इस दौरान लड़की ने बहादुरी का परिचय देते हुए बाइक सवारों को पकड़ने के लिए दौड़ी, जहां लुटेरे के शर्ट का कॉलर पकड़ कर सड़क पर पांच सौ मीटर तक घसीटाती रही। हालांकि बाइक की स्पीड तेज होने और लड़की के जख्मी होकर गिर जाने से लुटेरे मोबाइल लेकर फ़रार हो गए। घटना स्थल से जेल पुलिस चौकी महज़ दो सौ मीटर की दूरी पर हैं, घटना पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर होने पर स्थानीय नागरिकों में डर बना हुआ हैं।

