*महीनों से सड़क पर तालाब, #प्रशासन मौन*
*मोहम्मदी खीरी नगर लखीमपुर जिले में विकास के बड़े-बड़े दावों और नारों के बीच की सच्चाई देवी स्थान मोहल्ले से पुवायां रोड को जोड़ने वाली सड़क पर साफ देखी जा सकती है।
यहां बीते कई महीनों से सड़क पर तालाब जैसा जलभराव है।
लेकिन न प्रशासन को फुर्सत है, न जनप्रतिनिधियों को चिंता।यह मार्ग नगर के प्रमुख रास्तों में शामिल है।
जहां से रोजाना सैकड़ों छात्र छात्राएं, महिलाएं और बुजुर्ग गुजरते हैं। इस रोड पर कई कब्रिस्तान भी हैं।
आज देवी स्थान मोहल्ले में एक व्यक्ति का निधन हो गया था। जिनको इस रास्ते पर जलभराव होने से पुवायां रोड से घूम के कब्रिस्तान ले जाना पड़ा।
सड़क पर भरे गंदे पानी से बाइक बंद हो जाती हैं।
लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
फिर भी जिम्मेदार अफसर आंख मूंदे बैठे हैं।*
*नगर पालिका की जल भराव पर कार्यवाही वल दिखावा साबित हुई।
कोई स्थायी समाधान नहीं है।
नालियां , नाले उफान पर हैं।
न जल निकासी की कोई योजना।
जनता परेशान*
*स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।*
*मोहम्मदी नगर की जनता पूछ रही है*
*क्या जिम्मेदारों को आम आदमी की परेशानी दिखाई नहीं देती?*

