आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को मिला250 स्मार्ट फोन ,छाई खुशी
महराजगंज, आज परतावल ब्लॉक सभागार में प्राक्कलन समिति सभापति व पनियरा विधानसभा लोकप्रिय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह जी ने आज पोषण अभियान के तहत कार्यकत्रियों को तकनीक से जोड़ने के लिए एवम कार्य की सुविधा के लिए स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में आज परतावल ब्लॉक के सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक के लगभग 250 आंगनवाड़ी कार्यकत्रीयों को स्मार्टफोन वितरित किया।
कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का नारा है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और-सरकार इसके तहत अच्छे से कार्य कर रही है और बेटियों हर क्षेत्र में आगे बढे इसके लिए प्रदेश की योगी सरकार कार्य कर रही है।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख श्री आनंद कुमार वर्मा जी, सीडीपीओ नीरजा गुप्ता जी, खंड विकास अधिकारी के प्रभारी श्री श्याम सुंदर तिवारी जी, ब्लॉक सुपरवाइजर सीमा दुबे जी, सुधा पांडे जी, अनीता वर्मा ,मिथिलेश सिंह जी, लीलावती जी तथा ज्यादा संख्याओं में आगनवाड़ी मौजूद रही।

