स्कूल की पैमाईश में लेखपाल की मनमानी रवैया
महराजगंज, घुघली थाना अंतर्गत ग्राम सभा हरपुर महन्थ में सरकारी विद्यालय की पैमाईश के लिए सुधीर चौधरी सीमांकन कर निर्माण करवाने के पक्ष में 22/7/21, व3/8/21को जिलाधिकारी,उप जिलाधिकारी,7/8/21 को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर जनपद महराजगंज क्रमांक सं 30094720000673 में प्रार्थना पत्र देकर आप अफसरों को अवगत कराया।असल मामला है कि विद्यालय सड़क के कारण दो नम्बरो में विभक्त है,जिसका गाटा न.995 व एक नम्बर सटे है जिसका क्षेत्रफल लगभग 30व30 डिसमिल है।विद्यालय के कुछ आराजी में दबंगो का कब्जा है कब्जा धारक धनबल का प्रयोग कर हल्का लेखपाल से उलटा सीधा करवा कर अपना अवैध कब्जा को बचाने के फिराक में कोई कसर नही छोड़े।इस रवैया को देखते हुए प्रार्थी सहित कुछ ग्राम वासी आला अफसरों से अवैध कब्जा धारियो के सम्बंध अवगत करा कर सही ढंग से पैमाईश करने की अपील किया है।प्रार्थियों ने यह भी कहा कि यदि सही पैमाईश नही हुई तथा अवैध कब्जा धारियो का कब्जा नही हटा तो हम लोग मण्डलायुक्त को भी अवगत करा कर माननीय मुख्यमन्त्री से रूबरू हो कर अपनी बात बताएंगे।

