*गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामनगर कालोनी में 20 वर्षीय युवक ने फासी लगाकर की आत्म हत्या
महाराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के मुडिला बाजार के गौरीशंकर पासवान गोरखपुर के सिंचाई विभाग में कार्यरत है गोरखनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर कालोनी मिर्जापुर पचपेड़वा साक्षी मैरेज हाउस के बगल में एसके मॉडर्न पब्लिक स्कूल में किराए के मकान में रहते हैं। जिनका लगभग 20 वर्षीय लड़का अनीश पासवान भी उनके साथ रहता था आज दोपहर लगभग 11:00 बजे अनीश फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला जिसकी सूचना कुछ लोगों ने पुलिस को दी मौके पर एसपी सिटी सोनम कुमार,गोरखनाथ क्षेत्राधिकारी रत्नेश सिंह, गोरखनाथ थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह,फॉरेंसिक विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद जांच पड़ताल में जुटे हुए फासी लगाने का कारण अभी तक नही पता चल पाया है अनीश के पिता का रो रो कर बुरा हाल | पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क़े लिए भेज दिया है।

