आज कल का यह दौर बड़ा ही डरावना है…
जहां थोड़ी-सी सफलता,थोडी सी शोहरत,थोड़ा-सा पैसा आते ही रिश्ते बदल जाते हैं,बिखर जाते है। पति-पत्नी एक-दूसरे को छोड़ने लगते हैं, धोखा देने लगते है,लापरवाह और बेपरवाह हो जाते है।
बॉलीवुड, जहां प्रेम संबंध हर दूसरे पल बदल जाता है,टूट जाते है,हर रिश्ते में बेवफाई होती है। बॉलीवुड जहां आये दिन तलाक होना आम बात है। धोखा देना आये दिन की बात होती है।
ऐसे समय में हेमा मालिनी होना कितना कठिन रहा होगा…है ना ? ये सोचकर ही दिल भारी हो जाता है,भर जाता है।
उन्हें पता था कि धर्मेंद्र शादीशुदा हैं,बच्चो के पिता है,रोमान्टिक है,दिल फेक भी है। इस के बावजूद फिर भी उन्होंने प्यार चुना,भरोसा चुना,अपनी ज़िंदगी उनके नाम कर दी, बिना धर्म बदले उनका वरण किया।
धर्मेंद्र का परिवार आज तक हेमा जी और उनकी बेटियों को पूरी तरह से स्वीकार नहीं कर पाया।
उनके बीच अविश्वास,खीज आज भी कायम है।
सीने अभिनेता धर्मेंद्र,अपनी हेमा के लिए हमेशा उपलब्ध भी नही रहे।
लेकिन इसके बावजूद, हेमा जी ने कभी कड़वाहट नहीं रखी,झुंझलाहट नही रखी।
हमें शांत रही,परिवार संभाला,समाज संभाला।
बल्कि सनी और बॉबी जैसे बेटों के लिए उन्होंने हमेशा प्यार और सम्मान की भाषा ही बोली।
किसी भी शिकायत,किसी भी विवाद के बिना
इतनी लंबी शादी निभाना,ये सिर्फ़ एक पत्नी का धैर्य नहीं,एक महिला का स्वार्थ नही,एक महान इंसान का चरित्र है।
एक मजबूत व्यक्तित्व की पहचान है।
हेमाजी,आप सचमुच धर्मेंद्र के लिए ही बनी थीं।
भगवान ने सिर्फ आप को धर्मेंद्र के लिए चुना था।
आपका संयम,आपका साहस और आपका मौन, आप का निस्वार्थ प्रेम आपको एक अलग ही ऊँचाई, एक अलग ही मकाम पर ले जाता है।
आप का दिल से सम्मान,आप को सलाम…और आप के लिए दिल से संवेदना!
😊जय हिंद 🇮🇳

