
प्रेस नोट दिनाँक 23.10.2025 थाना महराजगंज जनपद अयोध्या
*दहेज हत्या से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त व 01 नफर महिला अभियुक्ता गिरफ्तार*
स्थानीय संवाददाता…… राकेश कुमार उपाध्याय
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के द्वारा वांछित अभियुक्त के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम मे, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण के निर्देशन, श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री हिमांशु सिंह मय हमराह फोर्स के देखभाल क्षेत्र के दौरान मु0अ0सं0 331/25 धारा 80(2),85 बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट थाना महराजगंज जनपद अयोध्या से सम्बन्धित अभियुक्त 1.सत्यप्रकाश साहू पुत्र स्वरुपचन्द्र साहू निवासी ग्राम दामोदरपुर थाना महराजगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 25 वर्ष, 2.स्वरुप चन्द पुत्र स्व0 रामलाल साहू निवासी ग्राम दामोदरपुर थाना महराजगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 55 वर्ष को अभियुक्त के घर के पास से ग्राम दामोदरपुर समय 12.50 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है व सम्बन्धित महिला अभियुक्ता विमला देवी पत्नी स्वरुपचन्द्र साहू निवासी ग्राम दामोदरपुर थाना महराजगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 52 वर्ष को समय 13.50 बजे कैण्ट रेलवे स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया गया ।
गिर0 करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 हिमांशु सिंह थाना महराजगंज
2. उ0नि0 प्रिंस सिंह थाना महराजगंज
3. कां0 संजय भारती
4. कां0 अजीत यादव
5.कां0 धनन्जय गिरि
6.म0कां0 विजय लक्ष्मी