पत्नी के मायके से न आने पर छत की कुण्डी से लटक कर युवक ने लगाई फांसी
म्हराजगंज,कोल्हूई थाना अंतर्गत ग्राम सभा कुशहा में बीती रात संदीप गौंड़ अपने गले मे रस्सी बांध कर छत की कुंडी से लटक कर जान दे दी । सूचना पाकर कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कुशहा निवासी संदीप गौंड़ की शादी दो वर्ष पहले हुई थी।जिससे 6 माह की एक बच्ची पैदा हुई है। पत्नी अपने मायके में ज्यादा दिनों से रह रही है। जब वह अपने पत्नी को लेने के लिए जाता था तो संदीप गौंड़ की पत्नी उसके साथ जाने से माना कर देती थी ।जिससे वह काफी दिनों से परेशान रहता था। धीरे धीरे उसका दिमागी संतुलन बिगड़ने लगा और वह अपने कमरे में छत की कुंडी से अपने ही गले मे रस्सी बांध कर जान दे दी। सूचना मिलते ही कोल्हूई पुलिस उपनिरीक्षक लवकुश सिंह ने मय फोर्स सहित पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी इस संबंध में कोल्हूई थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच पड़ताल करके आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

