सरस्वती शिशु मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुभाषचन्द्र बोस नगर, सूर्यकुण्ड, गोरखपुर के प्रधानाचार्य राजबिहारी विश्वकर्मा ने अपने विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रीय कवि संगम गोरक्षप्रान्त द्वारा आयोजित श्रीराम काव्य पाठ प्रतियोगिता जिला पंचायत सभागार बस्ती में सम्पन्न हुई थी। जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियो ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में 6 प्रतिभागियों में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। प्रान्तीय प्रतियोगिता में अपने विद्यालय के भैया उ्दयांश पाण्डेय एकादश-घ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उन्हें रू 5100/- का नकद पुरस्कार, प्रशस्तिपत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
छात्र की इस विशेष उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही, मंत्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, उपमंत्री डा. आमोद राय, कोषाध्यक्ष राम नाथ गुप्त, प्रदेश निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह, प्राचार्य श्री राजबिहारी विश्वकर्मा, उप-प्राचार्य श्री रमेश सिंह, प्राथमिक वर्ग प्रभारी श्रीमती प्रियंका सिंह सहित विद्यालय के सभी आचार्यो ने उन्हें अपनी शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।