*भाजपा युवा नेता निर्भय सिंह द्वारा क्षेत्र का तूफानी दौरा जारी।*
पनियरा 14अक्तूबर।
विधानसभा क्षेत्र पनियरा के भाजपा के युवा नेता व
पूर्व ब्लॉक प्रमुख व विधायक पुत्र प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने किया पनियरा क्षेत्र के दर्जनों गाँवों का तूफानी दौरा कर लोगों की हालचाल लिया और समस्याएं भी सुनी तथा उनके त्वरित निस्तारण करने का प्रयास भी
किया। आज मंगलवार को युवा नेता निर्भय सिंह क्षेत्रीय भ्रमण के लिए निकले और इस दौरान उन्होंने दर्जनों ग्रामसभा में पहुंच कर लोगो कि फरियाद सुनी और तत्काल कार्यवाही और मसले को हल किया। शारदीय नवरात्रि महापर्व के महानवमी को उन्होंने माता रानी के प्रत्येक पांडाल पर पहुंच कर आदिशक्ति मां जगदंबा के दरबार में हाजिरी लगाया, श्रद्धालुओ से मिले, दर्शन किया। निर्भय सिंह ने अपने तुफानी दौरे के दौरान उन्होंने किशुनपुर, सोहरौना राजा, महदेवा, हरपुर, लक्ष्मीपुर, सोहास, कमासिन बुजुर्ग, कमासिन खुर्द, बहरामपुर, देवीपुर, शांतीनगर चौराहा, बभनौली, पनियरा, मुजुरी, ग्राम सभाओं में पहुंचे।
इस पनियरा भाजपा मंडल अध्यक्ष व ग्रामप्रधान कमासिन रुपेश शर्मा, मंडल महामंत्री नरसिंह सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश सिंह, ग्रामप्रधान बहरामपुर विकास प्रताप सिंह, ग्रामप्रधान श्याम पाण्डेय, मण्डल मंत्री अरविंद सिंह वीरेन्द्र सिंह , मंडल महामंत्री मनीष कन्नौजिया, मनोज कुमार, बृजेंद्र सिंह, इम्तेयाज अली व काफी संख्या में भाजपा के युवा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

