आजादी का अमृत महोत्सव डाक जीवन बीमा कैम्प का किया गया आयोजन
महराजगंज शिकारपुर में आज दिनांक12/10/2021को 75वां वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव थीम के तहत डाक विभाग के द्वारा शिकारपुर में ग्रामीण डाक जीवन बीमा /डाक जीवन बीमा कैम्प का आयोजन किया गया।
कैम्प में डाकघर से संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना,प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,अटल पेंशन योजना तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं डाक जीवन बीमा के विषय मे लोगो को अवगत कराया गया।आज के कैम्प में 75 डाक जीवन बीमा,ग्रामीण डाक जीवन बीमा का लक्ष्य रहा।इसकी सूचना निरीक्षक डाकघर महराजगंज के आलोक कुमार चौधरी ने दी।इस कैम्प में कमलेश गुप्ता,जयप्रकाश पाठक,अखिलेश दीक्षित,राम बदन निगम,अमित कुमार सिंह,ओम प्रकाश, मार्कण्डेय मिश्र,राजीव पटेल,सन्तोष श्रीवास्तव मधुसूदन मिश्र आदि अन्य लोग भी शामिल रहे।

