*खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान*
*शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में अभियान के दौरान टीम ने 7 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला की जांच के लिए भेजा*
गोरखपुर । आगामी दशहरा पर्व के दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया टीम ने फलाहारी खाद्य पदार्थों के 4 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु भेजा गया जिसमें से टीम ने रामगढ़ ताल मेडिकल कॉलेज रोड गोलघर क्षेत्रों में गाड़ियों में बेचे जा रहे कुल्फी फालूदा बादाम मिल्क आदि की सघनता से जांच की गई टीम का नेतृत्व मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह कर रहे थे टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा नरेंद्र कुमार कृष्ण चंद पटेल सतीश सिंह शामिल है ।
मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दूसरी टीम कैंपियरगंज क्षेत्र में फलाहारी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए कई स्थानों का निरीक्षण किया गया । चार नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु भेजा गया बाकला का दाल किसमिस कट्टू का आटा साबूदाना के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला है कि जांच के लिए भेजा गया है जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

