
स्वतंत्रता दिवस-2024,—-
उपेक्षित है इन स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन
———————————
संजय गुप्ता
—————
शिवहर प्रखंड परिसर में इन महान स्वतंत्रता सेनानियों के लगे शिलापट्ट की दूदिर्ण व्यवस्था पर उनके परिजनों में है नाराजगी
——————————-
कहा- देश के लिए बलिदान देने वाले तथा आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को किया जा रहा नजरअंदाज
——————————–
शिवहर—-आज समूचा देश 78 वें स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज हम उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहे हैं,जो अपने संघर्ष के बल पर अपने जान के प्रवाह किये बगैर देश के लिए प्राण न्योछावर कर दिए।
आज हम अंग्रेजों की गुलामी की जंजीर से निकल चुके हैं वह हमारे महान पूर्वजों ,महान स्वतंत्रता सेनानियों, देशभक्तों का दिया हुआ अंजाम है। ठाकुर नवाब सिंह की धरती शिवहर ने देश के आजादी तथा अपने धरती मां को स्वतंत्रता दिलाने को लेकर जो संघर्ष किया था जिसकी मिसाल महात्मा गांधी ने भी अपनी जुबान से शिवहर किशोरी आश्रम में कहे थे ,शिवहर के वीर जवानों ने अपनी प्राणों की आहुति देकर देश के लिए संघर्ष तथा प्राणों का न्योछावर किया है।
भारत सरकार ने भी आजादी के 25 वर्ष पूरा होने पर राष्ट्र की ओर से 15 अगस्त 1972 ईस्वी से 14 अगस्त 1973 ईस्वी तक भारत के संविधान की प्रस्तावना का एक शिलापट्ट शिवहर प्रखंड मुख्यालय में स्थापित कराया। उस समय शिवहर सीतामढ़ी जिले का एक प्रखंड मुख्यालय था।
शिलापट्ट पर भारत सरकार के द्वारा अंकित स्वतंत्रता सेनानियों में हरिद्वार सिंह, मदन मोहन गुप्ता, शिवनंदन रावत, सुखदेव राय ,शिवधारी तिवारी, गोवर्धन कलवार ,सुखदेव रावत ,रामदेव साह, देवानंद गुप्ता, महाराज रावत, राम लखन साह,उमाशंकर उपाध्याय, सीताराम रावत , छट्ठू साह, हरगैन कुर्मी ,बंगाली चौधरी, चीनी साह कलवार ,गिरिजा प्रसाद रसीदपुर सहित अन्य नाम अंकित है।
भारत सरकार ने शिलापट्ट पर उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों की ओर से अंकित कराया है कि हम भारत के लोग एक प्रभुत्व-संपूर्ण संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक ,आर्थिक और राजनीतिक उत्थान के लिए संकल्पित है।
स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत छट्ठू साह के परिजन थाना रोड डाबर दुकान के प्रोपराइटर विनोद चौधरी, स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत शिवनंदन रावत के बड़े पुत्र जदयू के मुख्य प्रवक्ता विजय विकास, स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन गुप्ता के पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता सहित उपरोक्त स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि ऐसे महान वीर स्वतंत्रता सेनानी जिन्होंने देश के लिए अहम योगदान दिया था उनके लिए भारत सरकार ने जो सम्मान दिया है उनको बचाने का प्रयास करें।
प्रखंड मुख्यालय शिवहर में स्थित उन शिलापट्ट को बेहतर व्यवस्था करें ताकि राष्ट्रीय कार्यक्रम में वहां पर भी दो फूल अर्पित किया जा सके तथा आने वाले कल को ऐतिहासिक कार्यों को जानकारी मिले, इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर में उस शिलापट्ट को लगाया जाए। तभी हम महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।
संजय गुप्ता शिवहर