उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गोरखपुर ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन
गोरखपुर
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को डिजिटल हाजिरी के बहिष्कार की परिस्थितियों को अवगत कराने के बारे में ज्ञापन सौपा गया,ज्ञापन जिलाध्यक्ष राजेश धर दूबे एवं जिला मंत्री श्री धर मिश्रा के नेतृत्व में लगभग एक हजार शिक्षकों की भारी भीड़ के साथ दिया गया।
ज्ञापन में विगत कई वर्षों से विलंबित मांग पूरा होने तक डिजिटल हाजिरी का बहिष्कार जारी रहेगा,ज्ञापन में कहा गया है कि पुरानी पेंशन,हाफ डे अवकाश,ईयल अवकाश, चिकित्सा सुविधा, पदोन्नति आदि संबधित समस्या नहीं निस्तारित होंगी तब तक जिले के शिक्षक डिजिटल हाजिरी नहीं देंगे।
ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष,
जिला मंत्री श्रीधर मिश्रा, सुधांशु मोहन सिंह, हरेंद्र राय, ज्ञानेन्द्र ओझा,अनिल पाण्डेय, राजेश पाण्डेय,गोविन्द राय,अजय सिंह, राकेश दूबे, राजेश सिंह,राकेश राय,डॉ सी बी तिवारी,महेश शुक्ला,सुमंत सिंह,शिवेंद्र उपाध्याय,नरेन्द्र सिंह, जितेंद्र मिश्रा, डॉ.आशुतोष मिश्रा,हामिद अली, पुष्पराज दूबे, बशिष्ट तिवारी ,पुष्पराज दुबे सहित सभी ब्लॉक के अध्यक्ष मंत्री सहित अनेक पदाधिकारी एवं लगभग एक हजार शिक्षक सम्मिलित थे।
ज्ञापन दिए जाने के बाद जिलाध्यक्ष राजेश धर दूबे ने घोषित किया कि 23 जुलाई मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर 10 बजे से विशाल धरना दिया जायेगा,
इसके बाद भी हमारी मांग नहीं मानी गईं तो मजबूर होकर शिक्षा व्यवस्था ठप करेगा शिक्षक जिसकी जिम्मेदारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा की होंगी।
यह बाते ज्ञानेंद्र ओझा (उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी)उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गोरखपुर ने बताई।

