SUMAN PANDEY PATRAKAR
District beoro prayagraj
समाचार-
दिशा छात्र संगठन की ओर से छेड़े गए पर्चा लीक और परीक्षाओं में धाँधली के ख़िलाफ़ देशव्यापी महाअभियान के तहत दिशा के कार्यकर्ता इलाहाबाद के विभिन्न इलाकों में छात्रों से सम्पर्क कर रहे हैं।
(प्रयागराज) अभियान के तहत आज छोटा बघाड़ा के इलाके में कई जगहों पर डेस्क लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। परीक्षाओं में धाँधली और लगातार हो रहे पर्चा लीक से परेशान छात्र-युवाओं की तरफ़ से इस पूरे अभियान को लेकर बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
दिशा छात्र संगठन के आकाश ने कहा कि ग़ौरतलब है कि पिछले 7 सालों में 80 से ज़्यादा परीक्षाओं के पर्चा लीक हुए हैं। पर्चा लीक और परीक्षाओं में हो रही धाँधली ने छात्रों को इस क़दर हताशा और निराशा में डाल दिया है कि कई छात्र बता रहे थे कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी ही छोड़ दी है।
दिशा के कार्यकर्ताओं ने छात्रों से कहा कि आज के समय जब परीक्षाओं में धाँधली एक आम नियम बन चुका है, तब कमरे के भीतर बैठकर रट्टा मारने से नहीं बल्कि सड़कों पर उतरकर लड़ने से ही अपना भविष्य बचाया जा सकता है।
इस अभियान के तहत आगामी 9 अगस्त को भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगाँठ पर दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर छात्र-युवा दस्तक देंगे। दिशा के कार्यकर्ताओं ने 9 अगस्त को दिल्ली चलने और इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए छात्रों का आह्वान किया।
इस दौरान छात्रों ने हस्ताक्षर के जरिए अभियान को अपना समर्थन दिया।

