*पुराना सिलेंडर बदल कर लें मुनाफे वाला नया कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर, जानें रेटय और फायदे*
दिल्ली- आखिकार बड़े इंतजार के बाद नया घरेलू कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर लांच हो गया है। यह घरेलू वर्तमान सिलेंडर की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत हल्का है। साथ ही अभी प्रयोग किए जा रहे घरेलू एलपीजी सिलेंडर की तुलना में बहुत खूबसूरत है। इसकी एक खासियत यह है कि सिलेंडर में कितनी गैस् बची है इसका पता आसानी से चल जाएगा। घरेलू कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर क्या है? अब सवाल आपके मन में उठ रहा होगा। घरेलू कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर के बारे में जानिए।देश के 28 शहरों में मिलेगा :- मथुरा में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की ओर से ओमैक्स सिटी में सांसद हेमामालिनी ने शनिवार को कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर को लांच किया। ये सिलेंडर देश के 28 शहरों में मिलेगा। कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर बारे में सांसद हेमामालिनी ने बताया कि, वर्तमान में प्रयोग किए जा रहे लोहे के गैस सिलेंडरों के वजन की तुलना में यह काफी हल्का है। इस सिलेंडर में गैस की मात्रा का पता चल जाएगा। आधुनिक रसोई के लिए यह सिलेंडर एकदम सही है।पूर्ण रूप से जंग प्रतिरोधी :- कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख (यूपीएसओ द्वितीय) आरके दुबे ने कंपोजिट सिलेंडर की खूबियों के बारे में बताते हुए कहाकि, ये सिलेंडर पारदर्शी प्रकृति के हैं, जिससे ग्राहकों के लिए एलपीजी के स्तर को देखना आसान होगा। ये सिलेंडर पूर्ण रूप से जंग प्रतिरोधी हैं।कीमत करीब 700 रुपए :- कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर में सिर्फ 10 किलो ही गैस आएगी। इसकी कीमत करीब 700 रुपए है। कंपोजिट सिलेंडर में वर्तमान सिलेंडर के मुकाबले 4 किलो गैस कम आएगी। पहले चरण में यह कंपोजिट सिलेंडर मथुरा, बनारस, प्रयागराज, दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, हैदराबाद, जालंधर, जमशेदपुर, पटना, मैसूर, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद समेत 28 शहरों में उपलब्ध होगा।कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर क्या है? करीब 6 दशक बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनिया बदलाव कर रही हैं। बाजार में आने वाला कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का होगा। इसमें थ्री-लेयर होंगे। इस वक्त इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।सिक्योरिटी मनी :- 10 किलो वाला सिलेंडर लेने के लिए ग्राहकों को 3350 रुपए वहीं 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2150 रुपए की सिक्योरिटी मनी देनी होगी।पुराने सिलेंडर को बदल कर नया कम्पोजिट सिलेंडर लेने की शर्त :- अगर पुराने सिलेंडर से बदल कर नया कम्पोजिट सिलेंडर लेना है तो आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, इंडेन ग्राहक को सुरक्षा के लिए जमा धन के अंतर का भुगतान करके अपने मौजूदा स्टील सिलेंडर को कम्पोजिट सिलेंडर से बदल सकते हैं।

