महराजगंज, 10 दिसंबर गाँव गरीब किसान युवाओ और महिलाओं के कल्याण को समर्पित केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास के संकल्प के साथ के साथ सभी क्षेत्र में विकास को गति प्रदान कर रही है। 55 वर्ष तक देश पर राज करने वालो ने देश को भ्र्ष्टाचार के गर्त में ले जाने का कार्य किया।भ्रस्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस के नेताओ के घर से अवैध नोटों की गड्डियां आज भी निकल रही है।यह धन गरीबो का धन है जिस पर कांग्रेस के लोग कुंडली मार कर बैठे है।उक्त बातें सदर विधायक जय मंगल कन्नौज्जिया ने पकड़ी नौनिया ग्राम सभा मे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में कही।उन्होंने कहा किभाजपा सबका साथ सबका विकास के बारे में सोचती है जबकि दूसरे दल कुछ का साथ परिवार का विकास सोचने वाले हैं विधायक ने आगे कहा पीएम मोदी ने कहा था कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा जिसने भी मेरे देश को लूट कर खाया है उसकी जांच करेंगे। इसके बाद जो भी दोषी होंगे उनके पैसे जब्त कर गरीब कल्याण में लगाएंगे। आज ये हो रहा है तो विपक्ष के लोग तिलमिलाते हैं ।उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव पांच साल का चुनाव नहीं है बल्कि देश को 100 साल आगे ले जाने का चुनाव है।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरबीन हर भ्रष्टाचारी तक पहुंच रही है। बेईमानों से एक-एक पाई वसूलकर गरीबों के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। भाजपा को छोड़ देश में कोई ऐसा राजनीतिक दल नहीं है जो गरीबों का भला सोचता हो।इस अवसर पर विधायक ने मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओ के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।नौनिहालों को अन्न प्राशन कराया वही बहनों की गोद भराई की। इस अवसर पर विद्यालय की बच्चियो ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत और डेढ़ भक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर प्रधान इंद्रमणि वर्मा नर माला पहना कर विधायक का स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरविंद मौर्य, मंडल महामंत्री सूर्यनाथ शर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष रमेश सिंह, प्रधान कमलेश वर्मा, प्रधान रामेंद्र पटेल, ए डी ओ नागेन्द्र पांडेय ,पूर्व मंडल अध्यक्ष राम गुलाब निषाद, राम नरेश सिंह धर्मेंद्र वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी ।मनोज गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टर कैलाश सिंह महराजगंज