आई आई टी जेईई मेन में क्वालीफाईड सीमा ने लहराया दुर्गावती देवी का परचम
महाराजगंज, सदर तहसील अंतर्गत दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयागनगर भैंसा, भिटौली बाजार ,महराजगंज से वर्ष 2021 की इंटर परीक्षा उत्तीर्ण छात्रा सीमा कन्नौजिया ने आई आई टी जेईई मेन 2021की परीक्षा में59.268परसेंटाइल अंक एवं इसी परीक्षा के गणित विषय में सर्वाधिक 82.03 फीसद अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रौशन किया है।विद्यालय ने एक सम्मान समारोह आयोजित कर एवं उसे सम्मानित कर मान बढ़ाया है। भिटौली निवासी राजेश्वर कन्नौजिया की पुत्री सीमा शुरू से ही मेधावी रहीं जिन्होंने हाईस्कूल परीक्षा 2019 में जहां 90.33फीसद अंक अर्जित कर जिले में 10वां स्थान हासिल किया वही इंटर परीक्षा 2021 में 88 फीसद अंक हासिल कर विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त जहां पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2021 में221.883फीसद अंक हासिल कर6348 वां रैंक पाया वहीं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ बनारस में बीएससी कृषि की पढ़ाई हेतु क्वालीफाईड हुई है।छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रवंधक जितेंद्र मिश्र, संस्थापक प्रधानाचार्य उपेंद्र मिश्र,संरक्षक राजेश त्रिपाठी,कार्यवाहक प्रधानाचार्या करुणामणि पटेल, कार्यालय अधीक्षक रमेशचंद पटेल सहित राजेश कुमार तिवारी, महेंद्र उपाध्याय, रामसूरत यादव,अश्विनी गुप्ता,विशाल यादव, राहुल जायसवाल,राजेंद्र कुमार, शैलेश गुप्ता,विंदु पांडेय,ऊषा सिंह, रेणुका चंद ,राजलक्ष्मी प्रजापति शालिनी सिंह,बबिता सिंह, सुष्मिता गौतम, शर्मिला दुबे आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।