सेवा में
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय
जनपद गोरखपुर
विषय – गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देना
महोदय
सविनय निवेदन है कि मै प्रार्थी उदयभान पुत्र सुरेन्द्र , पता – नवापार, पोस्ट – परमेश्वरपुर, थाना – चिलुआताल गोरखपुर का निवासी हूं व पैर से विकलांग भी हूं मैं अपराध संख्या 771/22 थाना गुलरिहा ( 55 लाख रुपए धोखाधड़ी) में मुख्य गवाह हू जिसमें मुख्य आरोपी अमरजीत निषाद व रामकिशून निषाद है जिसकी अभी गिरफ्तारी नहीं हुई आये दिन ये लोग अमरजीत निषाद, रामकिशून निषाद व अमरजीत का लड़का अंकित निषाद व राजदेव निषाद कहीं ना कहीं रास्ते में टकरा जाते हैं और हमें कहते हैं कि गवाही से नाम हटवा लो नहीं तो जान से मार दिया जाएगा ये सभी गोलवंद किस्म के लोग हैं ये अपने गांव में ही एक आदमी का गला दो साल पहले काटे थे जो ईश्वर की कृपा से बच गया और इन लोगों पर 307 लगा उस अपराध में भी इन लोगों की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई ये जब भी मिलते हैं तो गाली गलौज करते हैं और कहते हैं कि तुम अपना नाम हटवा लो नहीं तो मेरे बारे में जानते ही हो की गला रेतने में देर नहीं लगा तो तूम्हे जान से मारने में कितना समय लगेगा तूम्हारे बीबी बच्चे अनाथ हो जाएगे धोबी की जाति तूम्हारे पास कलेजा ही कितना है वैसे ही तुम एक पैर से लंगड़े हो कितना भागोगे, मैं गुलरिहा थाना व सरहरी चौकी 4 से 5 बार गया वहां पर कोई मेरी बात नहीं सुनता है सिर्फ कहता है आवेदन लिख दो मैं जांच करुंगा मगर आजतक कोई निष्कर्ष नहीं निकला हार थक कर आपके शरण में आया हू
इन लोगों के बातों से मैं और मेरा परिवार डरा सहमा है
अतः श्रीमान जी से निवेदन हैं कि इनकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द करवा कर उचित कार्रवाई कि जाए और मुझे व मेरे परिवार को सुरक्षा का एहसास दिलाया जाए
प्रार्थी आपका सदा आभारी रहेगा
प्रार्थी
उदयभान पुत्र सुरेन्द्र,
पता – नवापार,
पोस्ट – परमेश्वर पुर
थाना – चिलुआताल
जिला – गोरखपुर
मोबाइल नं
9120959699

