दिनांक 22.03.2023
थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या पुलिस ने वांछित नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
श्रीमान पुलिस उप-महानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के दिशा-निर्देशन में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी अयोध्या महोदय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधो के उन्मूलन व अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाएँ जा रहे विशेष अभियान के तहत रतन कुमार शर्मा थानाध्यक्ष व पुलिस बल थाना पूराकलन्दर द्वारा पंजीकृत मु0अ0स0-142/23 धारा 323/504/506/308/324 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त अरविन्द पाल उर्फ टुनटुन पुत्र मुन्नूलाल पाल निवासी लाली का पुरवा माधवपुर थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या को लाली का पुरवा माधवपुर थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या से आज दिनांक 22.03.23 को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशा देही पर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल की बरामदगी कर रिमाण्ड हेतु मा0 न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. अरविन्द पाल उर्फ टुनटुन पुत्र मुन्नूलाल पाल निवासी लाली का पुरवा माधवपुर थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या
बरामदगी
1. घटना मे प्रयुक्त एक अदद लोहे की कुल्हाड़ी
आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0स0-142/23 धारा 323/504/506/308/324 भादवि थाना पूराकलन्दर अयोध्या
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.श्री रतन कुमार शर्मा थानाध्यक्ष थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या
2.उ0नि0 श्री मनोज कुमार प्रजापति थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या
3. हे0का0 मनोज यादव थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या
4. का0 गिरीश चन्द थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या 👇

