
👉 अमूल्यरत्न न्यूज संवाददाता
👉 आर्य समाज में मनाया सौल्लास वासन्ती नवसस्येष्टि होलीकोत्सव
👉 गंगोह सहारनपुर
आर्य समाज में होलीकोत्सव के दूसरे दिन दुल्हेंडी को यज्ञ हवन का आयोजन कर वासंती नवसस्येष्टि पर्व मनाया गया।
इस मौके पर आर्य विचारकों ने पर्व और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के विषय में विचार व्यक्त किए यज्ञ-हवन आर्य राष्ट्र चिन्तक डॉ.वीरसिंह भावुक, संजय आर्य और अमित आर्य ने संयुक्त रूप से पर्व की विशेष मंत्राहुतियों सहित संपन्न कराया। आर्य विचारकों ने पर्व की महत्ता के विषय में कहा कि इस पर्व का संदेश है कि आप भले ही कितने ही ताकतवर हैं लेकिन यदि आपका उद्देश्य सही नही है तो आप निश्चित रूप से हार की चिता में जलोंगे। बुरी भावना के निश्चित तौर पर परिणाम भविष्य में बुरे ही होंगे और कोई भी वरदान आपको बचा नही पायेगा। कहा कि स्नेह और उत्साह बने रहने से कभी किसी रिश्ते में दरार ही न पड़ेगी।
इसलिए निजी स्वार्थ त्यागकर स्नेह और उत्साह को निरन्तर बनाए रखें।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस होने के नाते भी महिला सशक्तिकरण होने की बात स्वीकार की गई जिसके लिए सर्वप्रथम अथक प्रयास महर्षि दयानन्द सरस्वती महाराज ने किया था।
उभरते युवा भजनोपदेशक अमित आर्य, देवेंद्रार्य रंगैल और वेदिका ने भी भजनों के माध्यम से सार्थक सन्देश देने का प्रयास किया संचालन सुनील आर्य ने किया। कार्यक्रम में आर्य राष्ट्र चिन्तक डॉ.वीरसिंह भावुक, नरसिंह आर्य, डॉ.जयमल आर्य, मा.योगेश आर्य, शेखर आर्य, कुमार राकेश, रमेश आर्य, डॉ. बिजेंद्र आर्य, राजपाल आर्य, वीरेन्द्र आर्य, अनिल आर्य, राजेन्द्र आर्य, ब्रह्मपाल आर्य, रामरिक्षपाल आर्य, देवेन्द्र आर्य आदि रहे।