बीजेपी संगठन की मजबूती पर कवायत
महाराजगज 22 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सभागार में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप गौड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान मोर्चा सदस्यों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक जयमंगल कन्नौजीया ने कार्यकर्ताओं का जोरदार हौसला बढ़ाया। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मोर्चा के सदस्यों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी होगी। उन्होंने जनजाति मोर्चा के सभी सदस्यों को बढ़ चढ़कर भाग लेने का आहवान किया। साथ ही संगठन की मजबूती, विस्तार के लिए कई टिप्स दिए। जिलाध्यक्ष भाजपा परदेसी रविदास ने कहा कि युवाओं काे संगठन से जुड़ना जरूरी है। ताकि इस बार भाजपा पूरे उर्जा के साथ चुनावी जंग जीते। मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप गौड़ ने सभी अतिथियो का स्वागत करते हुए कहाकि आप सभी वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से मोर्चा के सभी पदाधिकारी पूरे मनोयोग से पार्टी को मजबूत करने में अपना योगदान देंगे।

