👉 अमूल्यरत्न न्यूज
भाजपा गंगोह देहात मंडल कार्यसमिति की बैठक विधायक किरत सिंह के आवास पर संपन्न हुई
👉 गगोंह सहारनपुर
भारतीय जनता पार्टी गंगोह देहात मंडल कि कार्यसमिति की बैठक गंगोह विधायक किरत सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई!
बैठक मे तीन सत्र रखे गये!
बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रगीत के साथ शुरू हुई! स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रथम सत्र शुरू हुआ जिसमे कानून व्यवस्था पर दिनेश प्रमुख ने प्रकाश डाला!
द्वितीय सत्र मे विधायक किरत सिंह ने विकास कार्य व जी 20 पर अपना संबोधन दिया ओर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराये गये विकास कार्यों व गंगोह विधानसभा के विकास कार्यों पर विचार रखे!
वही तृतीय सत्र के लिए निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष आंनद राणा ने संगठनात्मक राजनीति विषय पर अपना उद्बोधन दिया!
वही कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश मोहरा व पूर्व विधायक नरेश सैनी की माता के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया! स्वागत भाषण गंगोह देहात मंडल अध्यक्ष मांगेराम सैनी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी!
नवीन शकरपुर ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा व अरविंद बालियान ने प्रस्ताव पर चर्चा कर समर्थन किया! कार्यक्रम का समापन डॉक्टर गोविंद बटार ने किया! कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मांगेराम सैनी व संचालन नवीन शकरपुर ने किया!
कार्यक्रम मे जिला पंचायत सदस्य रामदास सैनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जसवंत कश्यप, मुकेश राणा, सुरेंद्र सरपंच, नाथीराम, सुबोध, ऋषिपाल, डब्बू, अज्जू, डा.विजय अतुल सैनी, विकास कोरी, अवनीश मोगा, पारत राणा, शाहीन अब्बास नकवी, दीपक सैनी, सुबोध चौधरी, शावेज, कृष्णपाल, सुखबीर जोगेन्द्र, रजत भाटी, जोगेन्द्र राजपुर समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे
👉

