
कुछ छोटी छोटी मगर मुख्य खबरें ………….
🔏 श्रीरामचरितमानस पर की गई विवादित टिप्पणी पर माफ़ी मांगे स्वामी प्रसाद मौर्या : सलमान शाहिद
समाजसेवी सलमान शाहिद ने कहा कि हम सबको सभी के धर्म और उनके ग्रंथों का आदर करना चाहिए यही इस्लाम सिखाता है। स्वामी प्रसाद मौर्या का दिया गया बयान हिंदू धर्म का अपमान है।
श्रीरामचरितमानस की चौपाइयां हिंदूधर्म के आदर्श परिवार प्रणाली व नैतिक मूल्यों की स्थापना करती है। समाज को बांटने वाले और हमेशा उल जलूल बयान देकर सुर्खियों में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के इस अक्षम्य एवम विवादित टिप्पणी की मैं घोर निंदा करता हूं और सरकार से मांग है कि स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ साथ भविष्य में भी किसी भी धर्म और उसके ग्रंथों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले किसी भी दल के नेता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर भारत की एकता और गंगा जमुनी तहजीब को बचाने का काम करे
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🔏 सपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में मनाई पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती
पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वी जयंती समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष गिरीश यादव की अध्यक्षता में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार के समस्तीपुर के एक सीमांत किसान परिवार में हुआ था। कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी शिक्षक राजनीतिक तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रहे। लोकप्रियता के कारण उनको जननायक कहा जाता था। अहमद सईद सिद्धकी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर 1952 में पहली बार विधानसभा में चुने गए व एक ईमानदार नेता थे। उन्होंने शोषित वंचित दलित एवं पिछड़ों की लड़ाई लड़ी। इस मौके पर डॉ बादशाह खान, डॉ कबीर खान, नूर अब्बासी, बबलू होल्कर बघेल, शहजाद अल्वी, मंजू बघेल, प्रीतम सिंह वर्मा, सलमान सलमानी, पवन यादव, रहीमुद्दीन, मनोज जाटव, ठाकुर सुनील सिंह, अनवर अहमद, राजेश माहोर, पंकज बाल्मीकि, जफर मियां, सोनू पंडित, केके शर्मा आदि मौजूद रहे।
🔏 संभावित पार्षद प्रत्याशियों ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती
अलीगढ के जेल रोड स्थित पूर्व विधायक जफ़र आलम के कार्यालय पर वार्ड नं 90 के संभावित प्रत्याशी आमिर अल्वी व् वार्ड नं 79 के संभावित प्रत्याशी उस्मान खान ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान आमिर अल्वी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा पिछड़ों के लिए संघर्ष किया। वह बिहार के दो बार मुख्यमंत्री भी रहे।
🔏 सपा यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने मनाई बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। जिसमे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के महानगर उपाध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा की कर्पूरी ठाकुर जैसे महान राजनेता विरले ही पैदा होते है। कर्पूरी ठाकुर छात्र राजनीती से ही समाज के पीढ़ीत सोसित व वंचित लोगो की लड़ाई पुरे दामखम के साथ लड़ते थे। वह बिहार के उप मुख्यमंत्री व दो बार मुख्यमंत्री रहे और बिहार मे पिछड़ो के लिए 27% आरक्षण की व्यवस्था देकर पिछड़ो को राजनैतिक व आर्थिक रूप से मजबूत किया। एक बार छात्रों की एक सभा को सम्भोत करते हुए कहा की भारत की आबादी इतनी है की एक एक भारतीय थूक दे तो अंग्रेजी साशन यूँही बह जायेगा। इस भाषण के कारण उन्हें कई महीनों के लिए जेल की यातना भी सेहनी पड़ी। कर्पूरी ठाकुर बेहद ईमानदार और शांत छवि के इंसान थे। उनके पास ना तो अपना कोई घर था ना उन्होंने अपने लिए कोई संपत्ति अर्जित की।
🔏 धर्मसमाज कॉलेज में मनाया गया यूपी दिवस
यूपी दिवस के अवसर पर धर्मसमाज कॉलेज में पूर्ण भव्यता के साथ समारोह का आयोजन हुआ। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ ही प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक विरासतों, आध्यात्म व असीम सम्भावनाओं वाला प्रदेश बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था, सुदृढ़ कानून व्यवस्था प्रदेश के विकास की नई गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा कि दरअसल हम अपने पर गर्व करना भूल गए हैं। अपने श्रेष्ठता के बोध को भुला बैठे हैं। उसको पाने, जानने, मानने के लिए यूपी दिवस जैसे आयोजन अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
🔏 विद्युत कनेक्शन न देने की शिकायत, जेई पर होगी कार्रवाई
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के धौहर्रा के पीड़ित सैफ अली पुत्र अहमद अली ने आरोप लगाते हुए बताया एक साल से ऊपर का समय हो गया है घरेलू कनेक्शन के लिए लेकिन कनेक्शन नहीं हुआ। मेरी माता शबाना द्वारा कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन एप्लाई किया था। सव स्टेशन धौर्रा माफी जेई नीरज वर्मा द्वारा एक, लाख, साठहजार का एस्टीमेट बना कर दिया। जबकि उसके आगे पीछे आधा दर्जन से अधिक कनेक्शन मोटी रकम लेकर काफी दूरी पर पास कर दिए गए। पीड़ित द्वारा सभी अवैध कनेक्शन का व्योरा लेकर अलीगढ़ मंडल मुख्य अभियंता से 8 दिसंबर को मिला और जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुख्य अभियंता द्वारा जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित कनेक्शन के लिए विद्युत विभाग उच्च अधिकारियों की चौखट पर काफी समय से चक्कर काट रहा है जांच रिपोर्ट मैं जेई का कार्य सही नहीं पाया गया है। जेई के खिलाफ चार्जशीट बनाने का निर्देश दिया गया था। पीड़ित मुख्य अभियंता से मिला इस प्रकरण में जांच होकर चार्जसीट दाखिल पहुंच चुकी है। पीड़ित सैफअली को मुख्य अभियंता द्वारा नियमानुसार कनेक्शन देने और जेई के खिलाफ निलंबित की कार्रवाई का आश्वासन दिया है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
🔏 भाकियू भानु ने किसानों की समस्या को लेकर दिया ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश महासचिव डॉ शैलेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को हरदुआगंज उत्तरी सहकारी समिति के किसानों ने सोसाइटी पर हुए करोड़ों के घोटाले की जांच के लिए सहायक निवन्धक सहकारिता कृष्ण कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। डॉ शैलेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि 2009 से 2017 के बीच किसानों ने जो खाद बीज सोसाइटी से लिया और उसका भुगतान भी समय से कर दिया उसके बाद 8 से 12 साल गुजर जाने के पश्चात सोसायटी द्वारा प्रत्येक किसान को बकाए के नोटिस दिए जा रहे हैं जिससे किसान की भूख एवं नींद उड़ गई है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष वसूली की जाती है तो 11 साल तक किसानों पर बकाए की वसूली क्यों नहीं की गई। क्या विभाग के अधिकारी इस पूरे घोटाले में दोषी नहीं है जिसकी निष्पक्ष जाँच कराई जाए एवं जांच होने तक किसानों पर बकाये के लिए दबाब न बनाया जाए। इस मौके पर नरेश कुमार सिंह, देवराज सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, राजपाल सिंह, जयप्रकाश सिंह, ओंकार सिंह, अजय कुमार, दिनेश पाल सिंह, रघुराज सिंह, यतींद्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
🔏 सपा कार्यकर्ताओं ने कपूरी ठाकुर की मनाई 99वी जयंती
अलीगढ के इगलास स्थित घंटर बाग में सपा के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर के कैंप कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनके योगदानों को याद किया। नि जिला उपाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर पिछड़ा वर्ग के हितैषी थे। उन्होंने पिछडे़ समाज के लिए जीवनभर कार्य किया। सपा के प्रदेश सचिव ठाकुर सोमवीर सिंह ने कहा समाज के लोगों से शराब खोरी, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या आदि बुराइयां त्यागने का आह्वान किया। छात्र नेता मौ मोहसिन मेवाती ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने सभी लोगों के लिए ध्यान देते थे। इस मौके पर मुकेश वशिष्ठ, आरिफ सिद्दीकी, अदिल अब्बासी, सचिन तोमर, समीर खालिद सलमान, अरुण तोमर, डॉ सत्य प्रकाश, हरीश, जाविद अल्वी, बबलू, छोटे लाल, संतोष शर्मा, राहुल मित्तल आदि लोग मौजूद रहे।
🔏 नगर निगम में संभव संतुष्टि एवं समृद्धि के तहत सुनी समस्याएं
नगर निगम में “संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के तहत मंगलवार को नगरायुक्त कक्ष में मुख्य अभियंता सहायक नगरायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को बैठाकर जनता की जन समस्याओं को सुना। मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र सहायक नगरायुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह व पूजा श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से नगर निगम सेवाभवन में “संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के तहत जनसुनवाई में महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा, प्रभावी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज प्रभात, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार को बैठाकर नागरिकों व पार्षद की समस्याओं को सुना मौजूद अधिकारियों को तत्काल मौके पर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए।
🔏 राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विश्व भारती पब्लिक स्कूल में हुआ कार्यक्रम
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा ने मंगलवार को विश्व भारती पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया।
जिसमें पांच प्रतिभाशाली बालिकाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव ने वर्तमान समय में हो रहे साइबर क्राइम से कैसे बचा जाए, कैसे आत्मनिर्भर बना जाए इन विषयों पर बालिकाओं का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर डॉ दिव्या लहरी, रश्मि सिंह, प्रभात रजनीश, नीलम शर्मा सभी ने अलग-अलग विषयों पर बालिकाओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में शाखा की सचिव शुभा कौशिक, कोषाध्यक्ष माधवी अग्रवाल, स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता सिंह, वर्षा गौड, दया शर्मा, सुनीता वार्ष्णेय, सुनीता जैन, सुनीता पांडे आदि उपस्थित रहीं।