सरकारी व ग्रामसभा के भूमि पर दबँगो का अवैध कब्जा
महराजगंज,सदर विकास खंड अन्तर्गत ग्राम सभा सिसवा राजा मे ग्रामीणों के द्वारा सरकारी जमीनो पर दबँगो के द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिसमे श्मशान, पोखरी, मेला, खाद गढ्ढा, बंजर भूमि को अतिक्रमणकारियो के द्वारा कब्जा कर लिया गया है।इसकी जानकारी ग्राम प्रधान इंदु देवी के द्वारा प्रार्थना पत्र के जरिये जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है।इस तरह प्रार्थना पत्र कई बार देने पर हल्का लेखपाल पैसे के बलपर मामले को अपने सक्षम अधिकारी तक पहुंचाने मे विफल होता नजर आ रहा है।इस संबंध मे प्रधान के द्वारा अतिक्रमनकारिओ से अतिक्रमण हटाने को कहा गया तो अवैध कब्जा हटाने के नाम पर मारपीट करने पर आमदा हो जाते है।ग्राम प्रधान पुनः छुब्ध होकर प्रार्थना पत्र के जरिये अवैध कब्जा हटवाने के लिए जिलाधिकारी को 27/12/2022को अवगत कराया है।

