सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 50 मामले 6 का निस्तारण
स्थानीय सहजनवां संवाददाता की रिपोर्ट
गोरखपुर- सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता राजस्व आयुक्त सुशील कुमार गोंड़ के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान 50 मामले आये जिसमे 6 मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। राजस्व 28,पुलिस 8,विकास 5,अन्य 9 मामले आये थे।
राजस्व मामले के निस्तारण के लिए राजस्व टीम गठित की गयी है।
पुलिज़ के मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्दश दिया गया है।
फरियादी सुरेश चौहान निवासी सिरुआपार ने आरोप लगाया कि भाई ने नीजि भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ है।
जयनाथ सिंह निवासी चडराव ने चक बाहर की भूमि पैमाइस कराने की मांग किया।
रामसजीवन निवासी अडीलापार ने वृद्धा पेंशन दिलाने की मांग किया।
इस दौरान एसडीएम सुरेश राय,नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह,बीडीओ रमेश शुक्ल सहित अनेक विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

