फोनः-2238858,2238859
फैक्सः-2239825
मीड़ियाः-2236745 फोन/फैक्स
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
नेहरू भवन 10, माल एवेन्यू लखनऊ
मीडिया विभाग
प्रकाशनार्थ- लखनऊ, 17 नवम्बर 2022
पश्चिमी यूपी में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव के लिए समीक्षा बैठक,
चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा और समीक्षा बैठक के लिए पहुंच रहे हैं प्रांतीय अध्यक्ष श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी
माननीय प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आदरणीय श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी (पूर्व कैबिनेट मंत्र/पूर्व विधायक) 18 नवंबर से 21 नवंबर तक पश्चिमी यूपी के जिलों के नेताओं और पदाधिकारियों संग शहरी निकाय चुनाव लड़ने की योजना पर मंथन करेंगे।
कांग्रेस महासचिव संगठन दिनेश कुमार सिंह की ओर से श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी का पश्चिमी यूपी के जिलों के दौरे का कार्यक्रम जारी किया गया है।
प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने जानकारी दी कि प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने कार्यक्रम की शुरुआत दिनांक 18 नवंबर को जनपद मुरादाबाद से करेंगे। अपने कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष जी जनपद के कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं अन्य कार्यक्रमों में सम्मानित होंगे। उनका कार्यक्रम इस प्रकार है:
दिनांक 18 नवंबर को मुरादाबाद में जनपद मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, सम्भल और अमरोहा।
दिनांक 19 नवंबर को नोएडा गौतमबुद्ध नगर में जनपद गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर।
दिनांक 20 नवंबर को मेरठ में जनपद मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत।
से संबंधित प्रदेश/जिला/शहर/ब्लॉक/ वार्ड/ के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों/ अध्यक्षों/ पूर्व सांसद/विधायक, विगत लोकसभा व विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों, फ्रंटल संगठन/विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष/पदाधिकारियों एवम पार्टी के अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के साथ मुलाकात कर प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव और अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक तथा शहरी निकाय चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे।
दिनांक 21 नवंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, 24 अकबर रोड, नई दिल्ली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेसजनों एवम पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिम्मेदार व्यक्तियों के साथ मुलाकात करेंगे और तत्पश्चात नगरीय निकाय चुनाव से संबंधित प्रस्तावित/संभावित के नामों पर गहन विचार विमर्श करेंगे।
नगरीय निकाय चुनाव पुराने और नए कांग्रेसियों को जोड़कर रणनीति से लड़ा जाएगा : नसीमुद्दीन सिद्दीकी
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी नगरीय निकाय चुनाव को कांग्रेस पार्टी बहुत गंभीरता से ले रही है। कांग्रेस पार्टी अपने पार्टी सिम्बल पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। जिस तरह से निकाय चुनाव के लिए लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता नई ऊर्जा और जोश के साथ मेहनत कर रहे हैं उससे टिकटों के दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। जनता भी मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आकर कांग्रेस पार्टी की तरफ देखने लगी है। नगरीय निकाय चुनाव से पहले सभी पुराने कांग्रेसी प्रबुधगणों से संवाद कर उनको भी सक्रिय करने का टास्क सभी प्रदेश स्तरीय और जिला स्तरीय नेताओं और पदाधिकारियों को दिया गया है। पुराने और नए कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सक्रिय होने का पार्टी को लाभ होगा।
…….
……
सेवा में,
श्रीमान प्रधान संपादक/प्रतिनिधि
……………………………………
(अभिमन्यु त्यागी)
प्रदेश प्रवक्ता
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
मो•- 9258039999

