मां पिताम्बरा जागृति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित भागवत कथा में गोरखपुर शहर की पूर्व मेयर सत्या पांडेय जी को कार्यक्रम में पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया
गोरखपुर 13.11.22 को मां पिताम्बरा जागृति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित भागवत कथा में झारखंडी कुराघाट क्षेत्र थाना कैंट क्षेत्र में बहुत ही भक्ति मय आयोजन किया गया है।
शहर की पूर्व मेयर श्रीमती सत्या पांडेय जी भागवत कथा में पहुंच कर भगवान श्रीकृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त कीं जहां पर संस्था के अध्यक्ष अभयानंद जी महाराज ,
आयोजक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ,
साध्वी चंचल उपाध्याय ने पुष्प गुच्छ और शाल ओढ़ाकर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
पूर्व मेयर सत्या पांडेय जी ने कहा आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में भगवान के श्रीवचन सुनने के लिए बहुत ही कम समय मिलता है और ऐसे समय में अगर लोग समय निकाल कर पहुंच कर भगवान की कथा सुनें तो सारे पाप मिट जाते हैं और मनुष्य के अंदर एक साकारात्मक उर्जा उत्पन्न होती है।
आज के इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में सभी को भगवत भक्ति का शरण लेना ज़रूरी है।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन मिश्रा,
मंडल मंत्री प्रिया कुमारी,
राघवेन्द्र प्रताप सिंह,
आदि लोगों ने भगवत भक्ति में आशीर्वाद प्राप्त कर भाव विभोर हो कर जयकारे लगाए भगवान श्रीकृष्ण जी के लीला का आंनद लिया।

