दो सगे भाइयों का निधन
रामगंज,अमेठी । रामगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा त्रिसुंडी मे एक भाई की मौत की खबर सुनकर दूसरे भाई की हृदय गति रुकने से मंगलवार को निधन हो गया ।
मिली जानकारी के अनुसार एक महीने पहले बाईक स्टार्ट करते समय पैर में किक मारने के दौरान चोट लगने से टिटनेस हो गया था दवा बाजार से लेकर खा रहे थे।धीरे धीरे अन्दर ही अन्दर इंफेक्शन बढ़ गया अचानक मंगलवार की रात में दर्द बहुत बढ़ गया परिवार के लोग निजी साधन से उनको सुल्तानपुर सुमन हॉस्पिटल ले गये वहाँ डॉक्टर ने उनको लखनऊ के लीये रेफर कर दिया लखनऊ दीनबन्धु अस्पताल में भर्ती किये वहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
सजंय पेशे से ड्राइवर था पांच भाई में सबसे छोटा था पहला चिंतामणि दुसरा मोहनलाल तीसरा सोहनलाल चौथा रंजीत पांचवां संजय, इनके पिता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है इस हृदयविदारक घटना से माँ प्राणपति का रो रो कर बुरा हाल है।
मृतक सजंय कश्यप उम्र 40 पुत्र स्व रामबरन के तीन बच्चे शिवानी, 19 नेहा ,17 अभि, 10 साल पत्नी शिला कश्यप ,38 हैं।
लाश लेकर जब घर पर आये तो परिवार में कोहराम मच गया उनका भाई रंजीत कश्यप ने जब भाई की लाश देखी तो अचानक अचेत हो गए।

आनन-फानन में स्वजनों ने उनको लेकर रामगंज अस्पताल इलाज के लिए पहुँचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रंजीत कश्यप उर्फ रन्धे 42 पुत्र स्व राम बरन तीन बच्चे है गुड़िया ,13 कोमल, 17 निहाल ,10 साल पत्नी मंजू कश्यप, 40 वर्ष की थी ।
परिवार में दो सगे भाई की मृत होने की खबर सुनते ही पत्नी एवं स्वजन दहाड़ मार कर रोने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गाँव मे मातम छा गया ग्रामीण ईश्वर से प्रार्थना करते नजर आये की ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। क्षेत्रवासी स्वजनों को आश्वासन देकर ढाढस बनाते नजर आए।
वहीद अब्बास नकवी जायसी की खबर ।

