अवैध तरीके से अर्जित अभियुक्त भृगुनाथ सिंह की सम्पत्ति कुर्क
अपराध की दुनिया से अर्जित की हुई तथा अपनी पत्नी व पिता के नाम से बनायी गई 08 करोड़ 25 हजार की सम्पत्ति की गई कुर्क
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर के आदेश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ व अपर नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर के कुशल निर्देशन में तहसीलदार सदर गोरखपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना गोरखनाथ के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल के साथ
अपराध की दुनिया से अर्जित की हुई 8 करोड़ से अधिक की भृगुनाथ सिंह की संपत्ति को गोरखनाथ पुलिस सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश सिंह मु0अ0सं0 64/2021 धारा-3(1)उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर से सम्बन्धित अभियुक्त भृगुनाथ सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह निवासी मानस बिहार कालोनी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर “जो अवैधानिक तरीके से सम्पत्ति बनायी हुयी है” के अवैध सम्पत्ति की धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत जब्तीकरण की कार्यवाही की गई।भृगुनाथ सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानो पर 17 मुकदमें पंजीकृत है ।आज कुर्क होने वाली सम्पत्ति का ब्योरा
आराजी संख्या 342 मि0/5000 वर्ग फीट टीन शेड कमरा व बाउंड्रीवाल श्रीमती नन्दा सिंह (पत्नी) के नाम से आराजी संख्या 379 मि0/0.037 हे0 में बाउन्ड्रीवाल व बाउन्ड्रीवाल के अन्दर श्रीमती नन्दा सिंह (पत्नी) व अभियुक्त भृगुनाथ सिंह के नाम से आराजी संख्या 379 मि0/0.025 हे0 मकान बैजनाथ सिंह (अभियुक्त भृगुनाथ सिंह के पिता) कुल 08 करोड़ 25 हजार की सम्पत्ति की गई कुर्क।भृगुनाथ सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह नि0 मानस विहार कालोनी बधिकटोला पादरी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर मु0अ0सं0 324/12 धारा 147,323,504,506,373,452 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 66/04 धारा 332,353,504,506 भादवि थाना शाहपुर गोरखपुर मु0अ0सं0 1276/10 धारा 147,148,323,504,506,308 भादवि व 3CLA Act थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर मु0अ0सं0 205/11 धारा 341,504,506,427,511,भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर मु0अ0सं0 211/11 धारा 427,379,447,भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर मु0अ0सं0 528/13 धारा 384,506,507,भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर मु0अ0सं0 524/15 धारा 447,427,323,504,506,भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर मु0अ0सं0 250/20 धारा 147,506 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर मु0अ0सं0 30/20 धारा 419,420,463,468,506,471 भादवि थाना शाहपुरजनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 64/21 धारा 3(1) यू0पी0 गैगैस्टर एक्ट थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर मु0अ0सं0 815/2008 धारा 147,148,302,504,506 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर मु0अ0सं0 272/12 धारा 110 जी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर मु0अ0सं0 543/12 धारा 302,201,364,120 बी ,34 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर मु0अ0सं0 228/12 धारा 147,504,506,427,295,295(क),153(क),398 भादवि व 7 CLA ACT थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर NCR NO 17/13 धारा 323,504,506,427 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुरमु0अ0सं0 230/16 धारा 110 जी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर NCR NO 53/16 धारा 323,504 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई ने प्रेस वार्ता कर उपरोक्त जानकारी दी।

