लखनऊ
आलमबाग पुलिस वा क्राइम टीम ने मिलकर 5 अपराधियों को पकड़ कर खुलासा किया।
*डीसीपी मध्य ख्याति गर्ग,एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसीपी आलमबाग विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमरनाथ की टीम ने चोरों को धर दबोचा।*
5 सितंबर को आलमबाग बस अड्डे से व्यापारी के चांदी के जेवरात चुरा लिए थे।
पुलिस ने चोरी किया हुआ माल शारदा नहर पारा के पुलिया के पास मुन्नुखेड़ा गांव के सामने नहर के किनारे खड़े सरपत वा़ झाड़ के अंदर पुरानी चादर की पोटली मिली।पोटली के अंदर सफेद धातु के जेवरात थे।
जेवरात लगभग 9.612 किलोग्राम पाई गई।
पहले ये रेकी करते थे उसके बाद सब मिल कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
पकड़ने वाली पुलिस टीम को 15000 का इनाम दिया गया।

