👉आज देवरिया जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारम्भ की गयी पीएम केयर फॉर चिल्ड्रेन योजना के लाभार्थी जुडवा बहने रिद्धि पाण्डेय एवं सिद्धि पाण्डेय के घर पहुॅचकर दीवाली का उपहार देकर खुशिया बिखेरी।
💐अचानक पहुचे जिलाधिकारी के हाथों उपहार पाकर दोनो जुडवा बहनो के चेहरे खिल उठे।
✍️जिलाधिकारी आज अपराह्न भट्ट जमुआव स्थित रिद्धि व सिद्धि के घर पहुंचे। रिद्धि व सिद्धि की माता का निधन कोविड की वजह से हुआ था तथा इनके पिता पहले ही गुजर चुके थे। वर्तमान समय में ये अपनी बुआ के साथ रहतीं हैं। पीएम केयर फॉर चिल्ड्रेन योजना के नॉर्म्स के अनुसार कोविड काल में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के अभिभावक के तौर पर जिलाधिकारी को नामित किया गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी दीवाली पर्व के अवसर पर इनके घर उपहार लेकर पहुॅचें थे। जनपद में इस योजना के तहत कुल 09 लाभार्थी बच्चें आच्छादित हैं। सभी के घर पर जिला प्रशासन द्वारा दीवाली पर्व का उपहार भेजा गया है। दीवाली का उपहार मिलने पर बच्चों ने खुशी जताई। जिलाधिकारी ने इनसे बात कर इनकी समस्याओं को जाना और उनके समाधान के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
✍️इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कोविड से प्रभावित जिन बच्चों के माता-पिता का देहान्त हुआ था, उनको दीवाली एवं धनतेरस के अवसर पर मिठाईयां व उपहार दिया गया है। प्रशासन सभी बच्चों के सम्पर्क में है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी की संकल्पना है कि ऐसे बच्चों के साथ हम सभी लोग खडे रहे। शासन के योजना का लाभ मिल रहा है। इसके अलावे और भी विषय रहते है, उसे पूर्ण किया जायेगा।

