लखनऊ
*पुलिस कमिश्नर लखनऊ डी0के0 ठाकुर द्वारा सर्किल चौक का किया गया अर्दली रुम।*
पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा थाना चौक पर थाना चौक,थाना वजीरगंज व थाना ठाकुरगंज में पंजीकृत अभियोगो में विवेचकों द्वारा की जा रही लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान निम्नलिखित बिन्दुओं पर बल दिया गया।
• लम्बित विवेचनाऐं ।
• लम्बित आंशिक विवेचनाऐं।
• लम्बित पुनर्विवेचनाऐं।
• राजपत्रित अधिकारियों,थानों व अन्य शाखाओं में लम्बित विवेचनाओं।
• थानों में मालों के निस्तारण ।
• थाने पर प्राप्त एनबीड्ब्लू,कुर्की एवं वारण्ट वसूल जुर्माना की तामीला।
• थानो पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रो की जांच/निस्तारण।
अर्दली रुम के दौरान, पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी तथा सहायक पुलिस आयुक्त चौक भी मौजूद रहे जिन्हे पुलिस आयुक्त द्वारा लम्बित विवेचनाओं के पर्यवेक्षण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

