जय जवान जय किसान !!
पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह सहीत कई नेता कप्तान गंज चीनी मिल पर दिवाली के दिन धरना प्रदर्शन करेंगे
नही मनेगी गन्ना किसानों की इस बार की दीपावली!
कप्तानगंज चीनी मिल पर 44 करोड़ गन्ना मूल्य बकाया है किसान भुखमरी के कगार पर है ऎसे स्थिति में कप्तानगंज जोन के किसानों ने दिनांक 24 10 2022 को पैसे के अभाव में दीपावली न मनाने व तहसील कार्यालय पर धरना देने का ऐलान किया है।
सरकार किसानों का भुगतान 44 करोड़ रु,बकाया दे,व चीनी मिल किसी कीमत पर चले वरना किसान मजदूर बर्बाद हो जायेगे।
मैं भी किसानों के समर्थन में धरना स्थल पर रह कर दीपावली नही मनाऊँगा !! – राधेश्याम सिंह

