विश्वविद्यालय परिसर में आगजनी कर फायरिंग करने वाले एक अभियूक्त को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर – कैंट थाना क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने ब्रेकर बनवाने को लेकर धरना प्रदर्शन कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान कर हवाई फायरिंग करने वाले अभियुक्तों में सम्मिलित एक अभियुक्त को आज कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने विश्वविद्यालय में आगजनी व फायरिंग करने वालो को गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई को लगाया था एसपी सिटी ने फायरिग में संलिप्त अभियुक्तों में सम्मिलित को गिरफ्तार करने के लिए सीओ कैंट को निर्देशित किया था क्षेत्राधिकारी कैंट ने आगजनी में सम्मिलित हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर कैंट के नेतृत्व में टीमें गठित किया इंस्पेक्टर कैंट ने तत्परता दिखाते हुए आगजनी करने वालों में से एक अभियूक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। आप को बताते चलें कि 17/08/26022 को विश्वविद्यालय के छात्र छात्रावास के सामने स्पीड ब्रेकर की माग को लेकर हो रहे धरना प्रदर्शन होने के बाद छात्रावास के सामने रात्रि में हाई फायरिंग करने व संत कबीरदास का कमरा 10-61 में आग लगा देने तथा कमरा नं० 62 व 77 में तोड़-फोड़ करने के सम्बन्ध में हिमांशु सिंह पुत्र दिलीप सिंह 2 अजय कुमार 3 सौरभ सिंह उर्फ पियूष 4 राहुल राय 5 आकाश पाण्डेव 6 अभिषेक सिंह 7 यशपाल सिंह 8 अन्य अज्ञात छात्र के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अ0सं0 611/22 धारा 147/148/149/436/427 भावचि व 7 सी. एल.ए. एक्ट व 34 सार्व संपत्ति कर नए अधि।मु0अ0सं0 612/22-धारा 147/148/149/4356/427 भादवि व 7. सी. एल. ए. एल्ट ब 34 सार्व0 संपत्ति का नि० अधि0
पंजीकृत कराया गया था। पूर्व में अभियुक्त अजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उक्त मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त अभिषेक सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी बेलाहा थाना महुली जनपद संतकबीर नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।पूछताछ में अभियुक्त बता रहा है कि विश्वविद्यालय गोरखपुर के बाहर स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए अपने मित्र यशपाल सिंह के नेतृत्व में और अन्य छात्रो के साथ धरना प्रदर्शन व नारे बाजी कर रहा था। धरने के बाद हम लोगो के बातो को विश्वविद्यालय के वार्डन द्वारा नहीं सुना गया तो हम लोग उत्तेजित होकर अपनी बातो को मनवाने दबाव बनाने के लिए विश्वविद्यालय हास्टल के
कमरों में तोड़ फोड़ कर आग लगा दिया गया। इसी दौरान यशपाल के द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई थी।
गिरफ्तार करने वालो में प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट अनि० अमित चौधरी चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय थाना कैण्ट
अनि सुशील कुमार यादव थाना कैण्ट का0 विनय सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर सम्मिलित रहे हैं बचे हुए अपराधियों की तलाश की जा रही है।

