आदरणीय माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी के शहर में डेंगू का प्रकोप
सेवा में,
नगर आयुक्त महोदय
नगर निगम , गोरखपुर
विषय ÷ शेखपुर वार्ड में डेंगू से 7 लोगों की मृत्यु के बाद भी छिड़काव डस्टिंग व फागिगं करवाने में भारी लापरवाही के संबंध में ÷
महोदय,
सादर अवगत कराना है कि शेषपुर , दीवान दयाराम कालीबाड़ी मंदिर , साहेबगंज व खूनीपुर ,किराना मंडी में लगभग 250 से 300 मरीज हैं। फागिंग डस्टिंग व छिड़काव करवाने में भारी लापरवाही बरती जा रही है नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोनल अधिकारी नागेश्वर पांडे जी से अवगत कराया कि 3 दिनों से कोई आ नहीं रहा है।
उसी क्रम मे आपसे सादर निवेदन है कि कृपया डेगूं से मरने वाले की संख्या बढ़ रही है कृपया प्रतिदिन वाडॅ में जिन घरो मे डेगूं के मरीज है उनके घरो में तथा जहाँ मृत्यु हुई उनके घरो मे भी मरीज है वहाँ भी छिड़काव फागिगं तथा डस्टिगं करवाने की कृपा करे ।
मोहल्लेवासियो का आक्रोश व नाराजगी बढ़ती जा रही जिसका सामना करना मुश्किल हो रहा है।
जनहित मे डेगूं की महामारी की गम्भीरता को देखते हुये साफ सफाई व फागिगं छिड़काव डस्टिगं करवाने की कृपा करे।
संजीव सिंह सोनू ”
पाषॅद शेषपुर ,
गीताप्रेस गोरखपुर

