निबंधन कार्यालय में धक्का-मुक्की से मिली निजात-रजत श्रेष्ठ
गोरखपुर निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री कराने के लिए आने वाले लोगों को अब भीड़ और धक्का-मुक्की का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुशासन नीति के तहत निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री कराने के लिए आने वाले लोगों की सुविधा हेतु विभाग द्वारा अपॉइंटमेंट की व्यवस्था की गई है।इस नई व्यवस्था निबंधन कार्यालय में आने वाले लोगों को सुविधा हो रही है।कनिष्ठ सहायक निबंधन (प्रथम) रजत श्रेष्ठ ने बताया कि
माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सुशासन नीति के तहत निबंधन कार्यालय में जनता की सुविधा हेतु मिले पंजीकरण हेतु किए गए आवेदन अब नए प्रकार से पंजीकृत किए जाएंगे। डिपार्टमेंट द्वारा जो भी अपॉइंटमेंट समय मिलता है आवेदन उसी समय पर खुलेगा तथा उसके 1 घंटे पश्चात वह स्वतः पटल से हट जाएगा।उदाहरण के लिए यदि किसी को 1:00 1.10 का अपॉइंटमेंट मिला है तब पंजीकरण हेतु आवेदन 1:00 बजे ही खुलेगा उससे पूर्व पंजीकृत नहीं किया जा सकता तथा आवेदन ठीक 2:00 बजे सरवर से डिलीट हो जाएगा इस व्यवस्था के कारण कार्यालय में धक्का-मुक्की तथा दुरव्यवस्था का अंत होगा तथा पारदर्शिता हेतु प्रत्येक कंप्यूटर से एक स्क्रीन अटैच किया गया है जोकि जनता के लिए है तथा जनता को दिखाई देता है कंप्यूटर पर निबंधन सहायक द्वारा जो भी कार्यवाही की जाती है वह जनता को दिखाई देता है।

