गोरखपुर में डेंगू के तीन नए मरीज मिले,दो गोरखनाथ क्षेत्र के
अमूल्य रत्न न्यूज़ संवादाता जयप्रकाश जयसवाल की रिपोर्ट
गोरखपुर – जिले में डेंगू का प्रसार लगातार बढ़ रहा है।मंगलवार को तीन नए मामले सामने आए।
तीनों मरीज पुरुष हैं।
इसके साथ ही बीते 48 घंटे में डेंगू के छह नए मरीज मिल चुके हैं।
नए मामलों में दो गोरखनाथ क्षेत्र के हैं।
जबकि एक गगहा का रहने वाला है।
इसके साथ ही एलाइजा जांच के आधार पर जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 19 हो गई है।
मंगलवार को गोरखनाथ क्षेत्र के जाहिदाबाद निवासी 32 वर्षीय पुरुष में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा इसी क्षेत्र के सूरजकुंड निवासी 44 वर्षीय के पुरुष में भी डेंगू मिला है।गगहा के कौवाडीह निवासी 27 वर्षीय युवक डेंगू संक्रमित मिला है। इस युवक की ट्रैवल हिस्ट्री है।
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद कुमार सिंह ने बताया कि जिले में डेंगू का प्रसार कम करने के लिए निरोधात्मक कार्यवाही चल रही है। मंगलवार को 514 जगहों पर सोर्स रिडक्शन किया गया। इसमें एक घर में डेंगू का लार्वा मिला है। संबंधित घर के स्वामी को नोटिस दिया गया है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अपनाने की अपील भी की।

