शिक्षक संकुल बिरैचा की मासिक बैठक संपन्न
महराजगंज
न्याय पंचायत बिरैचा की शिक्षक संकुल की मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत संकुल प्रभारी डाॅ धनन्जय मणि त्रिपाठी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक यशवीर कृष्ण त्रिपाठी, शिक्षक रामजपित यादव, अश्वनी पटेल, भूरे लाल, आशुतोष दूबे द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन से किया गया। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक संकुल डाॅ धनन्जय मणि त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंपोजिट विद्यालय बिरैचा खास के प्रभारी प्रधानाध्यापक अश्वनी पटेल रहे। कार्यक्रम का संचालन संकुल शिक्षक डाॅ धनन्जय मणि त्रिपाठी ने किया। उन्होनें बैठक को सम्बोधित करते हुए बाल वाटिका, निपुण लक्ष्य, मिशन प्रेरणा,निपुण लक्ष्य एप, बाल वाटिका के पांच से छह साल के बच्चों का प्रेरणा पोर्टल पर पंजीकरण आदि बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी और सभी शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कंपोजिट विद्यालय बिरैचा खास के प्रधानाध्यापक अश्वनी पटेल ने उपचारात्मक शिक्षण, ऑनलाइन प्रशिक्षण ,शिक्षक शिक्षार्थी आत्मीय संबंध, 22 सप्ताह की निपुण भारत मिशन की गतिविधियों का क्रियान्यवयन आदि बिंदुओं पर जानकारी दी। बैठक में नोडल शिक्षक (बाल वाटिका) रामजपित यादव, भूरेलाल आदि ने अपने अपने विद्यालय में बाल वाटिका के संचालन से संबंधित गतिविधियों एवम अभिलेखों का प्रस्तुतिकरण किया। प्राथमिक विद्यालय बिरैचा के प्रधानाध्यापक यशवीर कृष्ण त्रिपाठी ने विद्यालय के बेहतर प्रबन्धन, आपसी सहयोग, समय प्रबंधन आदि बिंदुओं पर अपने विचार रखे। कंपोजिट विद्यालय बिरैचा ऋास के सहायक अध्यापक आशुतोष दूबे ने बाला, रीडिंग कॉर्नर, पाठ योजना, बच्चों के ठहराव तथा उन्हें विद्यालय के वातावरण में ढालने जैसे बिंदुओं पर चर्चा की जो कि व्यवहारिक रूप से अत्यंत आवश्यक है। उन्होनें विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने की कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रधानाध्यापक यशवीर कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि बैठक माह में एक बार होती है इसमें सभी लोग समय से पहुंचे और एक दूसरे से अपने अनुभवों को साझा करते हुए अपने अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने का पूरा प्रयास करें। हमारे सहयोग के लिए हमारे ब्लॉक की पूरी ए आर पी टीम, ब्लॉक के मुखिया खंड शिक्षा अधिकारी, जिले की एस आर जी टीम सदैव तत्पर है।अंत में संकुल प्रभारी डाॅ धनन्जय मणि ने सभी आए हुए शिक्षकों शिक्षिकाओं सभी संकुल शिक्षकों, अतिथियों को धन्यवाद दिया एवम कार्यक्रम में सहयोग के लिए अपने विद्यालय के समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और बैठक के समाप्ति की घोषणा की। बैठक में डाॅ धनन्जय मणि त्रिपाठी, यशवीर कृष्ण त्रिपाठी,रामजपित यादव, आशुतोष दूबे, अश्वनी पटेल, भूरे लाल सहित अनेक शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।

