शिकारपुर मुख्य चौराहे सरकारी हैंड पम्प महीनो से खराब
महराजगंज, जनपद मे शिकारपुर चार सड़को को जोड़ता हुआ मुख्य चौराहा एन एच 730पर स्थित है। इस चौराहे से निरंतर जिले के आला ऑफिसरो की गाड़िया नीली व लाल बत्तीयो का फर्रटा लेती नजर आती है। यही नहीं मन्त्रीओ का आना जाना लगा रहता है। सबसे अहम बात तो यह है की संयोग से आये हुए मन्त्रीओ का फूल माला से स्वागत उसी खरं हैंड पम्प पास ही होता रहता है। इस के बाद भी बीमार पड़ा हैंड पम्प मन्त्रीओ की से नजर दीपक तले अंधेरा ही साबित कर रही है।इस मुख्य चौराहे पर लगा हैंडपंप महीनों से खराब पड़ा हुआ है। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि हैंडपंप खराब होने की शिकायत कई बार की गई। किसी ने भी समस्या की ओर ध्यान देना ठीक नहीं समझा।चौराहे के दुकानदार व राहगीरों का कहना है की इस खराब हैंड पम्प को बनवाने मे संबंधित कर्मचारी और ग्राम सभा भी कोई रूचि नहीं ले रहा है, जिससे शुद्ध पेय जल की भारी किल्ल्त है।
इस हैंड पम्प को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उदेश्य से लगाया गया था जो अब देखरेख और मरम्मत के अभाव मे निष्प्रयोज्य साबित हो रहा है।

