परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर ने ,
दो बिछड़े हुए जोड़ों को फिर से मिलवाया
आज प्रार्थीनी रीना देवी पत्नी भागवत पुत्र दशरथ के प्रा.पत्र पर लगातार काउंसलिंग दिनांक 1.7.2022, और 4.7.2022 को की गई और इनको लगातार काउंसलिंग कर समझाया गया की दोनों झगड़ा लड़ाई न करें।
रीना देवी को भागवत मारपीट न कर अच्छे से रखे ।
झगड़ा न करें गाली गलोज न करें ताकि दोनों अच्छे से जीवन जी सकें और परिवार को आगे बढ़ा कर सभी एक जुट रहे ।
अब आज के बाद छोटी- छोटी बात पर दोनों के बीच मनमुटाव नहीं करेंगे दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं।
अब नहीं लगाएंगे।
इस संदर्भ में दोनों पक्षों में परिवार परामर्श केंद्र में आमने-सामने बैठाकर सामाजिक,
हिंदू विवाह की विशेषता और वैवाहिक जीवन है और दोनों की काउंसलिंग की गई ।
और विदाई की जा रही है।
दोनों ही पक्ष काउंसलिंग के बाद अपना वैवाहिक जीवन आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ सहमत हुए इसका परिणाम सुखद निकला,
और इस मामले को निस्तारित करते हुए मामले की रिपोर्ट लगाते हुए दोनों पक्षों में सहमति हो जाने पर राजी खुशी से आगे समाज व परिवार में रहने के लिए विदाई संपन्न की गई।
इस काउंसलिंग में इस मामले को सुलझाने में परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी भूपेंद्र कुमार मिश्रा, काउंसलर प्रिया कुमारी, हेड. कां. करिश्मा गुप्ता , कौशल्या चौहान, अनीता पांडे ,आरक्षी रेनू उपाध्याय, रंजू मिश्रा , आरक्षी अनीता यादव ने अथक प्रयास किया। परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर इस दंपत्ति के सुखद जीवन की कामना करता है।

