नोडल अधिकारी ने किया लेहड़ा देवी शक्तिपीठ का दर्शन
महराजगंज। प्रदेश में 25 करोड़ वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद के नोडल अधिकारी श्री पी. गुरुप्रसाद ने निरीक्षण के दौरान लेहड़ा देवी शक्तिपीठ का दर्शन भी किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने लेहड़ा देवी शक्तिपीठ के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने दर्शन की इच्छा व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान कुछ समय निकालकर नोडल अधिकारी ने जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी और उपजिलाधिकारी फरेंदा रामसजीवन मौर्या सहित अन्य अधिकारियों के साथ लेहड़ा देवी का दर्शन किया। तीनो वरिष्ठ अधिकारियों ने पूजा-अर्चना की और प्रसाद भी चढ़ाया।
इसके बाद मुख्य पुजारी द्वारा सभी लोगों का स्वागत किया और उन्हें प्रसाद दिया। नोडल अधिकारी ने मुख्य पुजारी से मंदिर के पौराणिक इतिहास को जाना। अंत मे मुख्य पुजारी ने नोडल अधिकारी सहित जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व एसडीएम नौतनवां को रामनामी शॉल भेंट किया और पुनः देवी के दर्शन का अनुरोध किया, जिसे सभी लोगों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।