हिन्दू युवा वाहिनी के नेता को मिली जानमाल की धमकी
अमूल्य रत्न न्यूज़ संवादाता
गोरखपुर – हिन्दू युवा वाहिनी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं गगहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैंसहा गांव निवासी राधामोहन सिंह को मोबाइल पर जानमाल की धमकी मिली है।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वह लीलावती सिंह स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक भी हैं।
पुलिस को दिए तहरीर में उन्होंने बताया है कि शुक्रवार को दो बार उनके मोबाइल पर अलग-अलग नंबर से फोन आया जिसे उन्होंने नजर अंदाज किया।
शनिवार की सुबह दोबारा उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने जानमाल की धमकी देते हुए फर्जी मुकदमा में फंसाने की भी धमकी दी।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

