ज़िले के खामपार थाना क्षेत्र के भींगारी बाजार निवासी राजेश वर्मा की 8 वर्षीय पुत्री के ऊपर बिजली का पोल गिरने से उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह वह अपने छोटे भाई ओम वर्मा के साथ प्राइमरी स्कूल में पढ़ने जा रही थी।
इसी बीच बाजार के शिव मंदिर रोड में पोस्टऑफिस के समीप एक ट्रक चालक ट्रक पार्क कर रहा था कि ट्रक से बिजली का पोल टकरा गया और बिजली का पोल टूटकर कक्षा एक कि छात्रा सोना के ऊपर गिर गया ।

