प्रार्थिनी शबिना पुत्री रमजान के प्रार्थना पत्र दिनांक 19 जून 2022 पर परिवार परामर्श केंद्र,
गोरखपुर मे सतत काउंसलिंग की गई।
आज 25.06.2022 काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को सामाजिक तथा धार्मिक पहलुओं से अवगत कराया गया।
दोनों ही पति पत्नी आपस में मतभेद मिटाकर आपसी सामंजस्य के बढ़ाने के लिए अवसर दिया गया।
इस्लाम धर्म तथा मुस्लिम रीति रिवाज से सामाजिक वह कानूनी पहलुओं का ज्ञान कराया गया।
दोनों ही पक्षों को एकांत में आपस में बातचीत करके मतभेद व मनभेद दूर करने की सलाह दी गई।
दोनों ही पक्ष अपने-अपने शिकायतों का आपस में निराकरण करना चाहते थे जिसमें काउंसलिंग के द्वारा भरपूर मदद की गई अंत में दोनों ही पक्ष समाज में अपने को एकमत होने का वचन दिया।
काउंसलिंग में दोनों पक्षों को आपसी समझदारी बढ़ाने में मदद की गई और दोनों लोग राजी खुशी से फिर से जीवन यापन करने के लिए तैयार हो गए ।
दोनों पक्षों की सहमति के बाद उन्हें आज परिवार परामर्श केंद्र से आपस में मौका देकर अपने संबंधों की समीक्षा करने के लिए अवसर भी दिया गया।।
इस प्रकरण में
काउंसलर प्रिया कुमारी,
प्रभारी भूपेंद्र मिश्रा,
मुख्य आरक्षी कौशल्या चौहान,
अनीता यादव,
करिश्मा गुप्ता,
मिथिलेश राय,
आरक्षी रंजू मिश्रा
व रेनू उपाध्याय के साथ काउंसलिंग की गई।
काउंसलर योगेन्द्र गोंढ और स्मिता शर्मा का इस मामले में विशेष योगदान लिया गया।
परिवार परामर्श केंद्र, गोरखपुर इस दंपति के सुखद व सफल जीवन की कामना करता है।

