महिला सशक्तिकरण पर बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा
आज दिनांक 20.5.2022को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के निर्देशानुसार गोरखपुर की अपराध अधिक्षक श्रीमति इन्दु प्रभा सिंह के टीम द्वारा सभी जगह विद्यालय में महिलाओं एवं बालिकाओं को शक्तिशाली बनाने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
परम आदरणीय यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के महिलाओं के सुरक्षा हेतु उत्तर प्रदेश में सभी जगह पुलिस की टीम एवं समाजसेवीयो ज़िले के गणमान्य लोगों के सहयोग से महिला सशक्तिकरण अभियान हमारे पुलिस अपराध अधिक्षक आदरणीय इन्दु प्रभा सिंह जी के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में चलाया जा रहा है।
श्री योगेन्द्र गौड़ जी चीफ काउंसलर परिवार परामर्श केंद्र एवं यातायात अधिकारी (अवैतनिक) एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी, आदरणीय प्रोफेसर आनंद कुमार प्रबंधक एवं चीफ काउंसलर परिवार परामर्श केंद्र एवं अन्य गणमान्य लोग द्वारा बच्चियों को जागरूक किया गया।
आज महिला सशक्तिकरण पर बालिकाओं को जागरूक किया गया ताकी बच्चियां अपने को सुरक्षित रखते हुए बिना किसी भय के पढ़ाई-लिखाई कर सके।
विद्यालय जाते समय किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत 1090,181 पर काल कर अपने को सुरक्षित रख सकें।

