
108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, शहर में निकली विशाल कलश यात्रा
महराजगंज,शहर महराजगंज में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आज विधि विधान से शुभारंभ हुआ।शुभारंभ अवसर पर शहर में गाजेबाजे के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई।
इस कलश यात्रा में 2100 कलश को अपने सिर पर ऱखकर महिलाओ ने इस शोभायात्रा को सफल बनाने का कार्य किया।यह आयोजन शहर के नवीन मण्डी समिति परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
शहर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में देव परिवार विस्तार हेतु 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन शहर के नवीन मंडी समिति परिसर में विधि विधान से प्रारंभ हुआ। चार दिवसीय धार्मिक आयोजन के शुभारंभ अवसर पर आज सद्गुरु ज्ञान गंगा और कलश यात्रा का आयोजन किया गया।इस कलश यात्रा में हजारो की संख्या में शहर और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं व पुरुषो ने भाग लिया।इसके बाद समारोह स्थल में भव्य आरती का भी आयोजन किया गया।
इस दौरान हजारो की संख्या में लोगों ने भाग लिया, यह आयोजन आज 15मई से 18 मई तक आयोजित किया जाएगा।जिसमें 16 मई को सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग व्यायाम, देव पूजन, गायत्री महायज्ञ, कार्यकर्ता गोष्टी, संगीत वह गायत्री साधना का कार्यक्रम होगा।17 मई को सामूहिक जप ध्यान, प्रज्ञा योग व्यायाम, गायत्री महायज्ञ और विभिन्न संस्कार, दीप महायज्ञ, संगीत प्रवचन ।18 को सामूहिक जप,ध्यान प्रज्ञा योग व्यायाम गायत्री महायज्ञ व विभिन्न संस्कार पूर्णाहुति आदि का आयोजन किया जाएगा।इस समारोह में हजारों की संख्या में लोग भाग ले रहे हैं।