*तीन इंस्पेक्टर समेत 10 दरोगा का कार्य क्षेत्र बदला, रंजीत कैंपियरगंज के नए थानेदार*
*अमूल्य रत्न न्यूज़ संवाददाता गोरखपुर की रिपोर्ट*
*रेलवे चौकी पर रहे सुदेश कुमार वर्मा को सरहरी चौकी का प्रभारी बनाया गया। यहां तैनात शैलेंद्र कुमार शुक्ला को शाहपुर थाने भेजा गया। बांसगांव में तैनात रहे बैजनाथ विंद को पिपरौली का चौकी प्रभारी बनाया गया।*
गोरखपुर में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बुधवार रात तीन इंस्पेक्टर समेत 10 दरोगा का कार्य क्षेत्र बदल दिया। अपराध शाखा में रहे रंजीत सिंह को कैंपियरगंज का नया थानेदार बनाया गया है। वहीं, पुलिस लाइंस से अरुण कुमार सिंह को रेलवे चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।एसएसपी कार्यालय के मुताबिक, पुलिस लाइंस से इकरार अहमद को खजनी की थानेदारी दी गई है। यहां तैनात रहे विनय कुमार सरोज को अपराध शाखा भेजा गया। बेलघाट थानेदार दिनेश राम को लाइन हाजिर कर दिया गया। उनकी जगह पर गोला में तैनात रहे गौरव राय कन्नौजिया को थानेदार बनाया गया। रेलवे चौकी पर रहे सुदेश कुमार वर्मा को सरहरी चौकी का प्रभारी बनाया गया। यहां तैनात शैलेंद्र कुमार शुक्ला को शाहपुर थाने भेजा गया। बांसगांव में तैनात रहे बैजनाथ विंद को पिपरौली का चौकी प्रभारी बनाया गया। पिपरौली में रहे विवेक रंजन को बेलवार का चौकी प्रभारी बनाया गया।

