[15/04, 11:34] JP JAISWAL: Liquor over rate : शराब ओवर रेट में मिले तो इन नंबर पर करें शिकायत, भारी जुर्माने के साथ कैंसिल होगा लाइसेंस
: Liquor over rate : शराब ओवर रेट में मिले तो इन नंबर पर करें शिकायत, भारी जुर्माने के साथ कैंसिल होगा लाइसेंस
Liquor over rating : अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने बताया की शराब की ओवर रेटिंग को लेकर हम काफी सजग हैं। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 9454466 019 नंबर पर सूचना दे सकते हैं। शिकायत करने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। शिकायत सही पाए जाने पर भारी भरकम जुर्माने के साथ लाइसेंस कैंसिल किया जा सकता है।
गौतमबुद्ध नगर कलेक्ट्रेट कार्यालय में मेरठ मंडल के जिलों की समीक्षा करने पहुंचे एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संजय आर भूसरेड्डी ने कहा कि प्रदेश में किसानों को समय से गन्ना भुगतान व आबकारी राजस्व बढ़ाने और शराब की ओवर रेटिंग पर अंकुश लगाने के लिए ये समीक्षा बैठक की जा रही है( उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओवर रेटिंग पर अंकुश लगाने के लिए जिला आबकारी अधिकारी निरंतर अभियान चलाकर ओवर रेटिंग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। चीनी मिलों के द्वारा मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अपनी कार्ययोजना तैयार करते हुए किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान समय से कराना सुनिश्चित करें
Liquor over rate : शराब ओवर रेट में मिले तो इन नंबर पर करें शिकायत, भारी जुर्माने के साथ कैंसिल होगा लाइसेंस।
एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संजय आर भूसरेड्डी ने कहा कि अगर कहीं ओवर रेटिंग की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होती है। पूर्व में ओवर रेटिंग करने वालों के ऊपर 25 हजार का दंड हुआ करता था, लेकिन अब उसे बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दिया गया है। इसके बाद दूसरी बार ओवर रेटिंग में पकड़े जाने पर डेढ़ लाख रुपए और तीसरी बार पकड़े जाने पर लाइसेंस कैंसिल किया जाता है। नोएडा से ही 75 हजार का दंड देने का प्रावधान शुरू हुआ था।

