*शाहपुर थाने पर एसएसपी ने चौपाल में डॉ भीमराव अंबेडकर को किया नमन एससी एसटी फरियादियों की सुनी समस्या*
*एससी एसटी महिलाओं को किया गया सम्मानित*
*गोरखपुर।*/ समाज को एक साथ लेकर चलने वाले भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती शाहपुर थाने पर मनाया गया। पुलिस आपके द्वार चौपाल में स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शाहपुर थाने व बांसगांव थाने पर तथा 24 अन्य थानों पर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अंबेडकर जयंती के अवसर पर एससी एसटी मुकदमे से संबंधित वादी को सुना गया तथा उनके मुकदमों में विवेचना कर रहे विवेचको द्वारा गवाहों के बयान के आधार पर जल्द से जल्द न्याय संगत मुकदमों का निस्तारण करने का निर्देश एसएसपी द्वारा दिया गया। पुलिस आपके द्वार चौपाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा शाहपुर थाने में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। आज बृहस्पतिवार को अंबेडकर जयंती के अवसर पर शाहपुर थाने पर एससी एसटी के चल रहे मुकदमों के वादी व गवाहों तथा एससी एसटी समाज से जुड़े शाहपुर थाना क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य जनों की समस्याओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुना तथा उसका निस्तारण किया आज थाने पर आए हुए एससी एसटी मुकदमों के वादी व गवाहों तथा सम्मानित जनों का व्हाट्सएप ग्रुप एसएससी द्वारा बनाया गया जिसमें उनके समस्याओं का आदान-प्रदान व निस्तारण किया जाएगा एससी एसटी के सम्मानित महिलाओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है, जो शायद ही कहीं और देखने को मिले उसी तरह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रह कर आम जनमानस की पीड़ा को समझते है इस लिये एसएसपी द्वारा चौपाल का आयोजन प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जाता रहा है लेकिन विधानसभा 2022 चुनाव के कारण चौपाल को स्थगित कर दिया गया था चुनाव सकुशल संपन्न हो जाने के बाद एसएसपी ने अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर चौपाल को पुनः प्रारंभ करते हुए आज शाहपुर थाने पर 5 वर्षों से लंबित एससी एसटी मुकदमे से जुड़े सभी वादी के समस्याओं को एसएसपी ने सुना तथा गवाहों के बयानों के आधार पर एससी एसटी वादी के विवेचना को जल्द से जल्द निस्तारण कर वादी को न्याय संगत न्याय दिलाने को कहा जिससे एससी एसटी वादी को मिलने वाले सरकार द्वारा मुआवजे को दिलाया जा सके और गवाहों के बयान के आधार पर वादी को न्याय मिल सके। इस दौरान थाना प्रभारी शाहपुर इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा एसएसआई उप निरीक्षक नजर इमाम थाने के समस्त स्टाफ व शाहपुर थाना क्षेत्र के एससी एसटी के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

